Ladli Behna Yojana: जून में फिर आएंगे बहनों के खाते में 1250 रुपये, जानें तारीख और पूरी जानकारी
जून का महीना जारी है और मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को एक बार फिर लाडली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि का इंतजार है। दरअसल, इस योजना के तहत हर महीने राज्य की पात्र महिलाओं के खाते में 1250 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। इस बार भी 1.27 करोड़ महिलाओं के खातों में यह राशि भेजी जाएगी।
1.27 करोड़ महिलाओं को इंतजार, इस तारीख को ट्रांसफर हो सकती है राशि
मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं को इस योजना के तहत मिलने वाले 1250 रुपये का बेसब्री से इंतजार है। जानकारी के अनुसार, इस महीने की किस्त 13 जून को जारी हो सकती है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव जबलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बहनों के खातों में यह राशि ट्रांसफर करेंगे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं की गई है।
कब आते हैं पैसे, पिछली बार कब आई थी किस्त?
लाडली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 1250 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। मई में भी यह राशि 15 तारीख को भेजी गई थी। इस बार शुक्रवार, 13 जून को ट्रांसफर होने की संभावना है।
कब हुई थी योजना की शुरुआत?
लाडली बहना योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 28 जनवरी 2023 को की थी। योजना के शुरुआती महीनों में महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे थे, लेकिन बाद में मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने इसे बढ़ाकर 1250 रुपये प्रति माह कर दिया।